Загрузка...

#SamManekshaw #ArmyChief | #UnforgettableImpression | #Brigadier #BKPonwar | Part 1

ब्रिगेडियर बसन्त कुमार पोनवर का अगला वीडियो 1 अक्टूबर 2024 को दिन में 11:45 पर देखें ।

भारतीय फौज की पैदल सेना के पहले यंग ऑफिसर्स कोर्स के पूरे होने पर उसकी समाप्ति समारोह में आर्मी चीफ मानेकशॉ मुख्य अतिथि के रूप में आए। इस प्रशिक्षण में उन्हीं के आदेश के अनुसार टैक्टिकल, वेपन तथा कमांडो लेग की ट्रेनिंग का सम्मिश्रण था। यह ट्रेनिंग महू में स्थित इन्फैंट्री स्कूल में आयोजित की गई थी। 181 अफसरों ने यह कोर्स पूरा किया। पोनवर को उनके उच्च स्तरीय प्रदर्शन के लिए एक पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया। उस समय मानेकशॉ ने उनसे कहा 'वेल डन'। शाम को अफसर मेस में एक जलसे का आयोजन था। उसके लिए सब निर्धारित 6- बी ड्रेस में थे। सेना अध्यक्ष का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक था। उन्हें देखकर सब अफसरों के शरीर में बिजली सी दौड़ गयी। तब वह जनरल के रैंक के अधिकारी थे। बाद में फील्ड मार्शल बने।

आर्मी‌चीफ ने पोनवर के साथ गर्म जोशी से हाथ मिलाया। यह स्वाभाविक था कि उन्हें बहुत खुशी थी कि उनके आदेश पर शुरू हुए इस पहले वायोज कोर्स में सब अफसरों का मनोबल अव्वल दर्जे का था। जनरल को पूरा विश्वास था कि नवीनतम ट्रेनिंग और जोश के साथ यह अफसर दुनिया की किसी भी लड़ाई में विजयी होंगे।

ब्रिगेडियर बसन्त कुमार पोनवर हिंदुस्तान फौज के एक सम्मानित अफसर के रूप में अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजे गए हैं। उन्होंने पैदल सेना की मराठा लाइट इन्फेंट्री की पहली बटालियन में सर्विस के दौरान 1971 के बांग्लादेश ऑपरेशन में वीरता से भाग लिया।
फौज से रिटायर होने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के कांकेर इलाके में स्थित काउंटर टेररिज्म एंड जंगल वाॅरफेयर कॉलेज के डायरेक्टर के रूप में इस संस्था को स्थापित किया।आईजी पुलिस के‌ ओहदे में कार्यरत उन्होंने इस कॉलेज के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। व्यक्तिगत वीरता, साहस और जोश से भरा उनका नेतृत्व स्वयं में एक उदाहरण प्रस्तुत करता रहा। वह बहादुरी, देश प्रेम‌ तथा लीडरशिप के अद्वितीय प्रशिक्षण दे सकने के लिए विख्यात हैं।

Видео #SamManekshaw #ArmyChief | #UnforgettableImpression | #Brigadier #BKPonwar | Part 1 канала Lex Consilium Foundation
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять