Загрузка...

रामनगर विधानसभा में शिव प्रकाश अवस्थी को ग्राम प्रधानों का मिला समर्थनभाजपा से टिकट की दावेदारी।

रामनगर (बाराबंकी)। आदर्श नगर पंचायत रामनगर में बुधवार को भाजपा से रामनगर विधानसभा क्षेत्र 267 के संभावित दावेदार शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और आगामी विधानसभा चुनाव में शिव प्रकाश अवस्थी को अपना खुला समर्थन देने की घोषणा की।
बैठक के दौरान उपस्थित ग्राम प्रधानों ने कहा कि शिव प्रकाश अवस्थी लंबे समय से क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहे हैं और स्थानीय होने के कारण जनता की भावनाओं एवं जरूरतों को भली-भांति समझते हैं। प्रधानों ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि उन्हें पार्टी का अवसर मिलता है तो वह क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधानों ने सामूहिक रूप से शिव प्रकाश अवस्थी को अपना समर्थन पत्र एवं सहयोग का आश्वासन भी दिया।
“सबका साथ, सबका विकास मेरी पहली प्राथमिकता” — शिव प्रकाश अवस्थी
बैठक को संबोधित करते हुए शिव प्रकाश अवस्थी ने कहा कि उनकी राजनीति का मूल उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि वह बिना किसी जातीय या वर्गीय भेदभाव के क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जनता का स्नेह और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
शिव प्रकाश अवस्थी ने बैठक में पहुंचे सभी ग्राम प्रधानों और प्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के सहयोग से रामनगर विधानसभा में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि शिव प्रकाश अवस्थी के सक्रिय रूप से चुनावी मैदान में आने के बाद रामनगर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा से टिकट की दहादरी कर रहे शिव प्रकाश अवस्थी लगातार गांव-गांव जनसंपर्क कर रहे हैं रोड से निकल रहे ऑटो चालक एवं गरीबों को अंगवस्त्र प्रदान कर रहे हैं।स्थानीय चेहरा होने के कारण उन्हें लगातार जनसमर्थन मिल रहा है, जिससे क्षेत्र की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बैठक में सुनील शर्मा, सुभाष चंद्र रावत, राजमल वर्मा, पप्पू यादव, दिलराम यादव, दुर्गेश कुमार निषाद, शिव प्रसाद निषाद सहित कई ग्राम प्रधान एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Видео रामनगर विधानसभा में शिव प्रकाश अवस्थी को ग्राम प्रधानों का मिला समर्थनभाजपा से टिकट की दावेदारी। канала UP K K News
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять