- Популярные видео
- Авто
- Видео-блоги
- ДТП, аварии
- Для маленьких
- Еда, напитки
- Животные
- Закон и право
- Знаменитости
- Игры
- Искусство
- Комедии
- Красота, мода
- Кулинария, рецепты
- Люди
- Мото
- Музыка
- Мультфильмы
- Наука, технологии
- Новости
- Образование
- Политика
- Праздники
- Приколы
- Природа
- Происшествия
- Путешествия
- Развлечения
- Ржач
- Семья
- Сериалы
- Спорт
- Стиль жизни
- ТВ передачи
- Танцы
- Технологии
- Товары
- Ужасы
- Фильмы
- Шоу-бизнес
- Юмор
Barabanki.रामनगर में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न।
अक्षय तृतीया पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति, वक्ताओं ने एकता व संस्कारों का दिया संदेश
जनपद बाराबंकी, 19 अप्रैल। आदर्श नगर पंचायत रामनगर के टाउन एरिया सभागार में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुई। यह कार्यक्रम अक्षय तृतीया (वैशाख शुक्ल, संवत 2083 विक्रमी) के पावन अवसर पर अध्यक्ष रामशरण पाठक की अध्यक्षता एवं अधिवक्ता राम लखन शुक्ला के संयोजन में आयोजित किया गया। आयोजन में पवन कुमार ओझा, समाजसेवी रविकांत पांडे का सहयोग रहा तथा संचालन प्रोफेसर संजय कुमार तिवारी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष रामशरण पाठक द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत मुख्य अतिथि का स्वागत समाजसेवी रविकांत पांडे द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी, अधिवक्ता, पत्रकार, वरिष्ठ नागरिक, कवि एवं क्षेत्रीय नागरिकों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रभाषा परिषद के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अजय सिंह (गुरु जी) ने कहा कि जो समाज अपने पूर्वजों के इतिहास और संस्कृति को भूल जाता है, उसका पतन निश्चित है। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में अवतरित होकर समाज में व्याप्त अन्याय और अनीति के विरुद्ध संघर्ष का संदेश देते हैं। उनका जीवन हमें धर्म, संस्कार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देता है।
संयोजक अधिवक्ता राम लखन शुक्ला ने कहा कि भगवान परशुराम किसी एक जाति विशेष के नहीं, बल्कि पूरे समाज के महापुरुष हैं। उन्होंने आपसी भेदभाव मिटाकर समाज में एकता स्थापित करने और अन्याय के विरुद्ध संगठित होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी बताया कि इसी पावन दिवस पर गंगा मैया का पृथ्वी पर अवतरण हुआ, महाभारत की रचना वेदव्यास द्वारा प्रारंभ की गई तथा भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में प्रयुक्त रथों का निर्माण भी इसी दिन से आरंभ होता है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा समाज के वरिष्ठ जनों एवं पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक कवियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस मौके पर समाजसेविका ललिता तिवारी, पंडित भगवंतानंद जी महाराज, रामकुमार मिश्र (प्रधान संघ अध्यक्ष), समाजसेवी लल्लू अवस्थी, सभासद अवनीश मिश्रा, रमेश तिवारी, रामजी चौबे, अशोक कुमार शुक्ला, अधिवक्ता सुरेश चंद्र शास्त्री, कुलदीप शुक्ला, सत्यम पांडे, रविकांत पांडे, अल्का मिश्रा, प्राचार्य कौशलेंद्र विक्रम मिश्रा, प्रवेश कुमार शुक्ला, शुभम वाजपेई सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।
Видео Barabanki.रामनगर में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न। канала UP K K News

Комментарии отсутствуют
Информация о видео
19 апреля 2026 г. 15:29:35
00:01:17
Другие видео канала