Загрузка...

रामनगर थाना क्षेत्र में होली व रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित।

भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील, 24 घंटे पुलिस निगरानी के निर्देश
जनपद बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवा चौकी पर सोमवार की शाम होली एवं रमजान (ईद) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे ने की।
बैठक में क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। थाना प्रभारी ने सभी से अपील की कि होली और रमजान के त्योहार को पारंपरिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए तथा किसी भी प्रकार के हुड़दंग, अव्यवस्था या अफवाहों से बचा जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रामनगर थाना क्षेत्र में 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अतिरिक्त मोबाइल पुलिस टीम लगातार भ्रमणशील रहेगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। एक विशेष टीम भी क्षेत्र में गश्त करती रहेगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस का परम दायित्व है।
इस अवसर पर महादेवा चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडे, उप निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह, दरोगा अजय कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
बैठक में समाजवादी नेता शीतला बक्श सिंह, ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी, पूर्व प्रधान गणेशपुर शिवराम गुप्ता, मीतपुर प्रधान प्रतिनिधि अमर सिंह, प्रधान राजन तिवारी, प्रधान आनंद सिंह, प्रधान गोबरहा सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सहयोग की भावना के साथ होली एवं रमजान का पर्व मनाने का संकल्प

Видео रामनगर थाना क्षेत्र में होली व रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित। канала UP K K News
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять