- Популярные видео
- Авто
- Видео-блоги
- ДТП, аварии
- Для маленьких
- Еда, напитки
- Животные
- Закон и право
- Знаменитости
- Игры
- Искусство
- Комедии
- Красота, мода
- Кулинария, рецепты
- Люди
- Мото
- Музыка
- Мультфильмы
- Наука, технологии
- Новости
- Образование
- Политика
- Праздники
- Приколы
- Природа
- Происшествия
- Путешествия
- Развлечения
- Ржач
- Семья
- Сериалы
- Спорт
- Стиль жизни
- ТВ передачи
- Танцы
- Технологии
- Товары
- Ужасы
- Фильмы
- Шоу-бизнес
- Юмор
अफजलगढ़ में खेत में काम कर रहा है किस पर गुलदार का हमला Guldar Afzalgarahnews Afzalgarah bijnornews
*दिनदहाड़े गुलदार का किसान पर हमला, ट्रैक्टर-ट्राली पर चढ़कर बचाई जान*
अफजलगढ़। थाना क्षेत्र के गांव मुरलीवाला में दिनदहाड़े गुलदार के हमले से इलाके में दहशत फैल गई। खेत में काम कर रहे एक किसान पर घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। हमले में किसान घायल हो गया, जिसने किसी तरह ट्रैक्टर-ट्राली पर चढ़कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव मुरलीवाला निवासी किसान ओम प्रकाश अपने खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान खेत के पास झाड़ियों में छिपे बैठे गुलदार ने अचानक उस पर झपट्टा मार दिया। अचानक हुए हमले से किसान घबरा गया और खुद को बचाने के लिए भागकर पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली पर चढ़ गया। किसान के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों की आवाज और हलचल देखकर गुलदार मौके से जंगल की ओर भाग गया। हमले में घायल किसान ओम प्रकाश को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार किसान को शरीर पर चोटें आई हैं, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने आसपास के क्षेत्र में गुलदार के पैरों के निशान भी देखे। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को खेतों में अकेले न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से अफजलगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की मौजूदगी की लगातार सूचना मिल रही है। पहले भी कई बार ग्रामीणों और पशुओं पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दिनदहाड़े किसान पर हुए इस हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने या सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में किसी बड़ी घटना से बचा जा सके। *अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता शुजाउद्दीन अंसारी की खास रिपोर्ट*
#todaynews #bijnornews #delhicrimeexpress #breakingnews #crimeupdate #hindinews #fieldreport #caseupdate #groundreport
Видео अफजलगढ़ में खेत में काम कर रहा है किस पर गुलदार का हमला Guldar Afzalgarahnews Afzalgarah bijnornews канала Delhi Crime EXPRESS

Комментарии отсутствуют
Информация о видео
9 марта 2026 г. 18:54:32
00:02:13
Другие видео канала