Загрузка...

बिजनौर में आम के छह हरे पेड़ों पर चली मशीन, पुलिस को देख बाइक छोड़ भागे लकड़ी तस्कर bijnornews jhalu

आम के छह हरे पेड़ों पर चली मशीन, पुलिस को देख बाइक छोड़ भागे लकड़ी तस्कर

​सनसनी: झालू के ग्राम गंगोड़ा रोड स्थित खेत का मामला, वीडियो वायरल होने पर महकमे में हड़कंप

​कार्यवाही: वन विभाग की टीम ने किया मौका मुआयना, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी

रिपोर्ट शावेज़ इदरीसी

जनपद ​बिजनौर के कस्बा झालू क्षेत्र में ग्राम गंगोड़ा रोड पर माफियाओं ने एक खेत में खड़े आम के छह फलदार पेड़ों को अवैध रूप से काट डाला। बुधवार देर शाम हुई इस घटना की सूचना पर जब डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, तो तस्कर अपनी बाइक छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
बुधवार की देर शाम किसी ने सूचना दी कि गंगोड़ा रोड स्थित एक खेत में अवैध कटान हो रहा है। पीआरवी (डायल 112) के पहुंचते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिस के अनुसार, पेड़ काटने वालो की जानकारी की जा रही है, जो अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। मौके पर छोड़ी गई बाइक के जरिए पुलिस अब उनके मालिकों की तलाश कर रही है। गुरुवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए, जिसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया।
बृहस्पतिवार सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने पाया कि कुल छह पेड़ों को काटा गया है। जिसमें से मौके पर दो पेड़ कटे हुए पड़े मिले हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ों की स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।

​जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी
"खेत में खड़े आम के छह पेड़ काटे जाने की जानकारी मिली है। मौके से बरामद बाइक के नंबर से आरोपियों को ट्रेस किया जा रहा है। वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"
— महेश चंद्र गौतम, वन क्षेत्राधिकारी

#bijnornews #delhicrimeexpress #todaynews #crimeupdate #breakingnews #caseupdate #fieldreport #hindinews #groundreport

Видео बिजनौर में आम के छह हरे पेड़ों पर चली मशीन, पुलिस को देख बाइक छोड़ भागे लकड़ी तस्कर bijnornews jhalu канала Delhi Crime EXPRESS
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять