Загрузка...

Lucknow News:लखनऊ के मातृ शिशु अस्पताल में गार्डों का आतंक,महिला से बदसलूकी का आरोप

लखनऊ के मातृ शिशु अस्पताल में गार्डों का आतंक,महिला से बदसलूकी का आरोप
राजधानी लखनऊ के थाना गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित अहिमा मऊ मातृ शिशु अस्पताल से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां अस्पताल के सुरक्षा गार्डों पर गर्भवती महिला और उसके परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि गर्भवती महिला इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने महिला और उसके परिजनों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। आरोप है कि गार्डों ने न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि हाथापाई पर भी आमादा हो गए। इस घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परिजनों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक लगातार अधिकारियों को सख्त निर्देश देते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल कर्मियों और सुरक्षा गार्डों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है।

इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि जहां अस्पतालों में संवेदनशीलता और सहानुभूति की जरूरत होती है, वहीं इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। फिलहाल मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर मामले का संज्ञान लेकर दोषी सुरक्षा गार्डों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

ब्यूरो रिपोर्ट वन टू वन न्यूज़

Видео Lucknow News:लखनऊ के मातृ शिशु अस्पताल में गार्डों का आतंक,महिला से बदसलूकी का आरोप канала ONE TO ONE NEWS
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять