Загрузка...

CM Yuwa Udyami Yatra:लखनऊ से शुरू होगी इनविंसिबल भारत 5.0 मुख्यमंत्री युवा उद्यमी यात्रा

लखनऊ से शुरू होगी इनविंसिबल भारत 5.0 मुख्यमंत्री युवा उद्यमी यात्रा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी यात्रा 2500 किलोमीटर का सफर तय कर 25 जिलों में एक करोड़ युवाओं तक पहुंचेगा
कौशल और स्वरोजगार का संदेश
24 जनवरी को लखनऊ से होगी शुरुआत
उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर और उद्यमी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी यात्रा प्रदेश के पच्चीस जिलों में पच्चीस सौ किलोमीटर की दूरी तय करते हुए एक करोड़ से अधिक युवाओं तक पहुंचेगी। यह यात्रा युवाओं को कौशल, प्रशिक्षण और स्वरोजगार से जोड़ने का संदेश लेकर चौबीस जनवरी को राजधानी लखनऊ से रवाना होगी।

इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत युवाओं को हुनरमंद बनाने के साथ-साथ उन्हें उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। शुक्रवार को इनविंसिबल भारत पांच के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी यात्रा की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है।

यात्रा के दौरान पच्चीस जिलों के संस्थागत केंद्रों पर युवाओं को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रत्येक जिले में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में कौशल मेला, मल्टी सेक्टर स्किल एवं करियर पवेलियन, ऑन द स्पॉट स्किल रजिस्ट्रेशन, उद्यमिता काउंसिलिंग और विशेष बैंकिंग डेस्क लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से युवाओं को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने की ठोस व्यवस्था की जाएगी।

सरकार की योजना के तहत पच्चीस जिलों में एक करोड़ से अधिक डिजिटल इंप्रेशन, एक लाख से अधिक स्किल रजिस्ट्रेशन और पच्चीस हजार युवाओं को उद्यमिता प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस यात्रा के दौरान विभिन्न संस्थानों और उद्योग समूहों के साथ कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन भी किए गए हैं, जिससे युवाओं को प्रशिक्षण के बाद सीधे रोजगार और बाजार से जोड़ा जा सके।

प्रदेश के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाना चाहती है। इसी उद्देश्य के तहत कौशल विकास, वित्तीय सहयोग और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी यात्रा को प्रदेश में युवाओं के लिए एक नई दिशा देने वाला अभियान माना जा रहा है। इससे न केवल युवाओं को अपने हुनर को पहचानने और निखारने का अवसर मिलेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश में स्वरोजगार और उद्यमिता की संस्कृति को भी मजबूती मिलेगी। सरकार को उम्मीद है कि यह यात्रा प्रदेश के युवाओं के भविष्य को नई उड़ान देगी और राज्य के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट वन टू वन न्यूज़

Видео CM Yuwa Udyami Yatra:लखनऊ से शुरू होगी इनविंसिबल भारत 5.0 मुख्यमंत्री युवा उद्यमी यात्रा канала ONE TO ONE NEWS
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять