Загрузка...

NEET Paper Leak पर Prince Education Director Piyush Sunda का बड़ा बयान | ‘80% बातें गलत’

NEET पेपर लीक मामले में बात करते हुए प्रिंस एजुकेशन के निदेशक पीयूष सूंडा कई प्वाइंट्स पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि-- 3 मई 2026 को नीट परीक्षा होने के बाद बच्चों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल था। पेपर औसत स्तर का माना गया। 8 मई को मुझे नीट पेपर लीक की सूचना मिली और पता चला कि इस मामले में एसओजी जांच कर रही है। जैसे-जैसे मामला आगे बढ़ा, यह स्पष्ट होता गया कि परीक्षा निरस्त होना आवश्यक था। यदि परीक्षा रद्द नहीं होती तो हाई कटऑफ के कारण कई मेहनती और बॉर्डरलाइन छात्र चयन से वंचित रह जाते। एक कोचिंग संस्थान संचालक के रूप में मैं मानता हूं कि परीक्षा निरस्त करना छात्रों के हित में लिया गया निर्णय था।
निश्चित रूप से जिन विद्यार्थियों ने दिन-रात मेहनत करके शानदार स्कोर बनाया था, उनके लिए दोबारा परीक्षा देना कठिन और अन्यायपूर्ण महसूस हो सकता है। लेकिन दूसरी ओर वे छात्र भी थे जो बॉर्डरलाइन पर थे और पेपर लीक तथा नकल की खबरों के चलते हाई कटऑफ का सामना करते। ऐसे में परीक्षा रद्द होना जरूरी था ताकि मेहनती छात्रों के साथ न्याय हो सके।
3 तारीख को परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद हमारी माइक्रो मैनेजमेंट टीम पूरी तैयारी के साथ काम में जुट गई। जैसे मीडिया सबसे पहले खबर पहुंचाने की कोशिश करता है, उसी तरह हमारी टीम का उद्देश्य बच्चों तक सबसे पहले सही सॉल्यूशन पहुंचाना था। परीक्षा के बाद तुरंत प्रश्नपत्र एकत्र किए गए, फैकल्टी द्वारा पेपर का विश्लेषण किया गया और शाम 6 बजे से सोशल मीडिया पर लाइव सॉल्यूशन शुरू कर दिया गया। बाद में सभी कोचिंग संस्थानों की आंसर की और प्रश्नों का क्रॉस वेरिफिकेशन किया गया।
एक प्रश्न में 7.6 और 7.7 को लेकर अलग-अलग व्याख्या सामने आई। एनसीईआरटी के अनुसार उत्तर 7.6 था जबकि हाई लेवल फिजिक्स कॉन्सेप्ट के अनुसार 7.7 भी सही माना जा रहा था। अधिकांश संस्थानों ने हाई लेवल फिजिक्स कॉन्सेप्ट वाले उत्तर को स्वीकार किया। उस आधार पर हमारे यहां एक छात्र के 720 अंक बन रहे थे। वहीं यदि 7.6 को सही माना जाए तब भी हमारे पास 720 अंक प्राप्त करने वाले छात्र मौजूद थे। यदि एनटीए दोनों उत्तर स्वीकार करता तो हमारे यहां दो छात्रों के 720 अंक बनते।
लगातार क्रॉस चेकिंग और सत्यापन के बाद जब यह स्पष्ट हो गया कि छात्रों ने वास्तव में शानदार प्रदर्शन किया है, तब उस उपलब्धि को सेलिब्रेट किया गया। यह कोई नई बात नहीं है। पिछले वर्षों में भी औसत स्तर के पेपर में कई छात्रों ने 720 अंक प्राप्त किए हैं और विभिन्न संस्थानों ने उनका जश्न मनाया है। केवल हमारी संस्था ही नहीं, बल्कि सीकर और अन्य शहरों की कई संस्थाओं ने भी 720 स्कोर की घोषणा की थी। लेकिन आज केवल कुछ चुनिंदा संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा है।
मेरे लिए सबसे आश्चर्य की बात यह रही कि 3 मई को परीक्षा हुई, उसके बाद हमने आंसर की और रिजल्ट को लेकर जश्न मनाया, लेकिन सीकर में कथित गेस पेपर, शिकायतों और एसओजी जांच की जानकारी मुझे 8 मई की शाम को मिली। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है। कौन क्या कहता है, इससे हमें फर्क नहीं पड़ता। हमारा विश्वास मेहनत, ईमानदार काम और परिणामों पर है। सच्चाई और वास्तविक मेहनत की जीत हमेशा होती है।

नीट परीक्षा का स्तर आमतौर पर जेईई एडवांस की तुलना में मध्यम माना जाता है। इसलिए इसमें सफलता के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है लगातार मेहनत और अनुशासन। पिछले 40-45 वर्षों से सीकर शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत काम कर रहा है और अब नीट के साथ-साथ जेईई, सीबीएसई, स्टेट बोर्ड, एनडीए और क्लैट जैसे क्षेत्रों में भी यहां के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।
21 जून को होने वाली परीक्षा में भी मुझे पूरा विश्वास है कि सीकर के परिणाम शानदार रहेंगे, क्योंकि यहां की सभी संस्थाएं पूरी मेहनत और ईमानदारी से छात्रों को तैयार कर रही हैं।
छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी हम सभी की जिम्मेदारी बनती है। अभिभावक, प्रशासन, मीडिया और कोचिंग संस्थानों को मिलकर बच्चों को मानसिक मजबूती देनी होगी। ऐसी घटनाएं बेहद दुखद हैं और हम चाहते हैं कि भविष्य में ऐसी एक भी घटना न हो। लगातार काउंसलिंग, सेमिनार और संवाद के जरिए बच्चों को मानसिक सपोर्ट देना बहुत जरूरी है। कई बार छात्र अपनी समस्याएं समय पर साझा नहीं कर पाते, जिससे स्थिति गंभीर हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि बच्चे खुलकर अपनी बात रखें और सभी संस्थाएं उन्हें सहयोग दें।
इसके अलावा कई मामलों में अन्य सामाजिक और व्यक्तिगत कारण भी सामने आते हैं। इसलिए हर पहलू को समझते हुए संवेदनशील तरीके से काम करने की आवश्यकता है।
#NEET2026 #NEETPaperLeak #PiyushSunda #PrinceEducation #Sikar #NEETExam #NTA #NEETReExam #RajasthanNews #EducationNews #NEETControversy #SOGInvestigation #RajasthanTak #MedicalEntrance #NEETUG

--------
About the Channel:

Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan

#RajasthanTak #Rajasthan #RajasthanNews #JaipurNews #UdaipurNews #JodhpurNews #BreakingNews #RajasthanHindiNews #RajasthanPolitics #RajasthanElection #LatestNews #GroundReport #RajasthanUpdates #NewsUpdate #HindiSamachar #DesertState

Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: https://www.facebook.com/rajasthantakofficial/
Twitter: https://twitter.com/Rajasthan_Tak

Видео NEET Paper Leak पर Prince Education Director Piyush Sunda का बड़ा बयान | ‘80% बातें गलत’ канала Rajasthan Tak
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять