Загрузка...

अटल सेवा केंद्र में खोल दिया स्कूल! Rajasthan के सरकारी स्कूल दिखा रहे सिस्टम की बदहाल तस्वीर!

अटल सेवा केंद्र में खोल दिया स्कूल! Rajasthan के सरकारी स्कूल दिखा रहे सिस्टम की बदहाल तस्वीर!
एक ओर जहां सरकार पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया का नारा बुलंद कर रही है.तो वहीं राजस्थान के धौलपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में संचालित राजकीय विद्यालयों की स्थिति इस दावे की हवा निकाल रही है। जिले में एक हजार एक सौ 87 सरकारी विद्यालय संचालित हैं.इन विद्यालयों में उच्च प्राथमिक और सीनियर सैकंडरी स्कूल हैं.जिनमे से 40 स्कूलों के भवन को कंडम घोषित कर जमीदोज कर दिया हैं.जिसमे चार भवन सीनियर सैकंडरी स्कूल के हैं और 36 भवन उच्च प्राथमिक स्कूल के हैं.अब इन स्कूलों पर भवन नहीं होने के चलते इनका संचालन पंचायत भवन,अटल सेवा केंद्र,धर्मशाला और चौपालों में किया जा रहा हैं.यहां एक कमरे में दो से तीन कक्षाएं बैठ रही हैं और कुछ कक्षाएं बरामदों में बैठ रही हैं. आज तक की टीम ने धौलपुर जिले के निनोखर ग्राम पंचायत में संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के हालात देखे तो विद्यालय अटल सेवा केंद्र में संचालित मिला। अटल सेवा केंद्र के एक कमरे में रसोई संचालित मिली और तीन कमरों में बच्चे मिले। यहां कक्षा एक से बारहवीं के बच्चों को पढ़ाया जा रहा था.कमरों में दो से तीन क्लास चल रही थी और शेष कक्षाएं बरामदों में चल रही थी. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि पिछले साल झालावाड़ में हुए स्कूल हादसे के बाद उनका विद्यालय अटल सेवा केंद्र में संचालित किया जा रहा हैं.एक कमरे में दो से तीन क्लास चलती हैं.पढ़ाई भी सही ढंग से नहीं हो पाती हैं.बच्चों ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों की कमी चल रही हैं.वरिष्ठ अध्यापक कोई नहीं हैं,सिर्फ थर्ड ग्रेड के चार शिक्षक और एक प्रिंसिपल उनको पढ़ाते हैं.बच्चों ने बताया कि 6 अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं,जिससे उनकी पढ़ाई नहीं हो पा रही हैं.एक कमरे में अधिक बच्चे होने से शोरगुल रहता हैं.दसवीं,ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि उनके विषय के शिक्षक तक नहीं हैं तो पढाई कैसे होगी और गर्मी में पंखे और कूलर नहीं हैं. आज तक की टीम ने कक्षा 6 वीं,दसवीं और बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों से हिंदी की किताब पढ़वाई तो बच्चे शुद्ध हिंदी देख कर भी पढ़ नहीं पा रहे थे.इससे साफ़ जाहिर होता हैं कि स्कूल में चार थर्ड ग्रेड के शिक्षक बच्चों को कैसे पढ़ाते होंगे। स्कूल में तैनात थर्ड ग्रेड शिक्षिका सीमा जैन ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निनोखर कक्षा एक से बारहवीं तक संचालित हैं और 217 बच्चे अध्ययनरत हैं.कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चे एक बड़े हॉल में बैठते हैं.कमरों और बरामदों में दो कक्षाएं बिठाते हैं.स्कूल में स्टाफ की कमी हैं.चार थर्ड ग्रेड के शिक्षक हैं और प्रिंसिपल हैं,लेकिन 6 वरिष्ठ अध्यापक कोई भी नहीं हैं.अटल सेवा केंद्र में करीब एक साल से विद्यालय संचालित किया जा रहा हैं.पुराना स्कूल भवन जर्जर हो गया था उसको जमीदोज ककर दिया हैं.अभी वहां दो कमरे एमएलए द्वारा बनवाए गए और स्कूल अभी पूरा नहीं बना हैं.उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाने में खासी परेशानी आती हैं. जिला शिक्षा अधिकारी सुक्खो देवी ने बताया कि सैकण्डरी सेटअप में चार विद्यालय भवन जर्जर अवस्था में थे,इन विद्यालयों को दूसरी जगह शिफ्ट किया हैं.जहां शिक्षण कार्य चल रहा हैं.धौलपुर ब्लॉक में दो,बाड़ी में एक और सैपऊ ब्लॉक में एक विद्यालय हैं. समसा के एडीपीसी जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 40 जर्जर स्कूल भवन हैं.जिनमे चार माध्यमिक और 36 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं.उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ में आंगनबाड़ी जिन स्कूलों में संचालित हैं.स्कूलों के कमरे और छत मिला कर 377 की मरम्मत की गई हैं और छत से पट्टियां हटा कर आरसीसी की गई हैं.एसडीआरफ का पैसा जिला कलक्टर कके माध्यम से जारी होता हैं.भुगतान के लिए उपयोगिता प्रमाण पत्र के साथ बिल जिला कलेक्ट्रेट भिजवा दिए हैं.लेकिन राज्य सरकार ने पैसा ठेकेदारों को रिलीज नहीं किया हैं.उन्होंने बताया कि सभी बिल 23 मार्च 2025 को भेज दिए थे. बता दें कि पिछले साल झालावाड़ के एक स्कूल में हुए हादसे के बाद हजारों सरकारी स्कूल भवन कंडम घोषित कर दिए और कई जिलों में उन्हें जमीदोज भी कर दिया गया,लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी नए भवनों का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। अब एक अप्रैल में नया सत्र शुरू हो गया हैं और कई स्कूलों के बच्चे धौलपुर जिले में पंचायत भवन,अटल सेवा केन्द्र,धर्मशाला और चौपालों में पढ़ने को मजबूर हैं.राजस्थान के अन्य जिलों की बात करें तो कई जिलों में बच्चे पेड़ों के नीचे,खुले मैदान में या अस्थायी भवनों में पढ़ रहे हैं.पड़ रही भीषण गर्मी और जुलाई से शुरू होने वाली बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई को लेकर बड़ा सवाल है। धौलपुर जिले में एक हजार एक सौ 87 सरकारी विद्यालय संचालित हैं.

#RAT017

--------
About the Channel:

Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan

#RajasthanTak #Rajasthan #RajasthanNews #JaipurNews #UdaipurNews #JodhpurNews #BreakingNews #RajasthanHindiNews #RajasthanPolitics #RajasthanElection #LatestNews #GroundReport #RajasthanUpdates #NewsUpdate #HindiSamachar #DesertState

Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: https://www.facebook.com/rajasthantakofficial/
Twitter: https://twitter.com/Rajasthan_Tak

Видео अटल सेवा केंद्र में खोल दिया स्कूल! Rajasthan के सरकारी स्कूल दिखा रहे सिस्टम की बदहाल तस्वीर! канала Rajasthan Tak
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять