Загрузка...

इंदौर में पटाखा दुकान में भीषण आग, तीन कारें जलकर खाक

इंदौर में पटाखा दुकान में भीषण आग, तीन कारें जलकर खाक

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पत्थर मुंडला इलाके में एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी चपेट में आकर तीन कारें भी जलकर खाक हो गईं। बताया जा रहा है कि मार्केट क्षेत्र में पटाखा दुकान संचालित की जा रही थी, जिसके आसपास अन्य दुकानें और रहवासी इलाका भी मौजूद है।

आगजनी की घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन से चार दमकल मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। कई अन्य वाहनों के भी आग की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है।

दमकल कर्मी लगातार आग को अन्य दुकानों और मकानों तक फैलने से रोकने के प्रयास में जुटे हैं। फिलहाल घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। वहीं खंडवा रोड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
#Indore #Fire #FireAccident #TejajiNagar #PatharMundla #FireBrigade #BreakingNews #MadhyaPradesh #CrackerShop #IndoreNews

Видео इंदौर में पटाखा दुकान में भीषण आग, तीन कारें जलकर खाक канала NEWS NATIONAL WORLD
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять