Загрузка...

Bhabhi Ji Maidan Me Hain : कोचिंग की जंग में छात्रों का भविष्य दांव पर ? | Khan Sir Vs Raushan Anand

Bhabhi Ji Maidan Me Hain : कोचिंग की जंग में छात्रों का भविष्य दांव पर ? | Khan Sir Vs Raushan Anand | Bihar Coaching Controversy

#raushananand #khansir #gyanbindugsacademy #princeyadav #breakingnews #biharnews

बिहार, जो कभी ज्ञान की भूमि थी...आज शिक्षा की 'मंडी' बन कर रह गयी है... और अब शिक्षा की ये मंडी जंग के मैदान में तब्दील हो चुकी है... जिन संस्थानों पर छात्रों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी थी, वहां गोलियां चलती हैं, ईंट-पत्थर फेंके जाते हैं...FIR होती हैं,
शिक्षक या तो सलाखों के पीछे हैं... या फिर अदालत के रहम पर रिहा... मतलब पटना में "कोचिंग वॉर" हो रहा है... और इस कोचिंग वॉर में खूनी खेल भी शुरू चुका है... जिसने पूरे सूबे को हिला कर रख दिया है...जेल से निकलते ही हाई कोर्ट पहुंचे ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को बेऊर जेल से जमानत तो मिल गई... लेकिन ये बेल उन पर बहुत भारी पड़ी है... नेपाल में रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत हो चुकी है... जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद ने सीधे पटना हाई कोर्ट का रुख किया है... उन्होंने सीधे तौर पर फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक रमाशंकर प्रसाद पर अपने भाई की हत्या करवाने का संगीन आरोप लगाया है...और केंद्र के साथ-साथ बिहार सरकार से उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर CBI जांच की मांग की है...प्रिंस यादव कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान की कोचिंग पर हुए हमले के आरोपी थे... और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे...उनका शव कल नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला...हालांकि इस पूरे मामले पर फैजल खान ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं...उन्होंने प्रिंस यादव की मौत पर गहरा दुख जताया है और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई...फैजल खान का कहना है कि इस मामले में किसी तीसरे पक्ष के शामिल होने का शक है, इसलिए इसकी पूरी और निष्पक्ष हाई-लेवल जांच होनी चाहिए... ये मामला अब सिर्फ दो कोचिंग संचालकों के बीच सीधे-सीधे वॉर यानि लड़ाई का नहीं रहा, बल्कि इसमें सियासत भी पूरी तरह गरमा चुकी है... पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने सरकार से मांग की है कि खान सर के कोचिंग संस्थान और उनसे जुड़े अन्य प्रतिष्ठानों की गहन जांच हो... यही नहीं, उन्होंने कम समय में अर्जित की गई संपत्तियों के स्रोतों की भी जांच करने की बात कही है... दूसरी तरफ ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने सरकार की तरफ से बयान देते हुए कहा है कि पुलिस इस पूरे मामले की पूरी निष्पक्षता के साथ जांच कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा... सियासत एक तरफ...आरोप-प्रत्यारोप दूसरी तरफ और शक-संदेह और सवाल तीसरी तरफ... आज हम इस मंच पर किसी का फैसला करने नहीं बैठे हैं, लेकिन न्याय के लिए सवाल पूछना बेहद जरूरी है... सवाल है कि क्या पटना का कोचिंग हब अब छात्रों के भविष्य से ज्यादा "वर्चस्व की लड़ाई" का केंद्र बन चुका है?... प्रिंस यादव की नेपाल में हुई मौत के पीछे की असली हकीकत क्या है—ये आत्महत्या है, हादसा है या फिर एक सोची-समझी साजिश?... और क्या बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन इन 'कोचिंग माफियाओं' और इसके पीछे के बड़े सिंडिकेट पर कड़ा प्रहार कर पाएगी?...

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

बिहार और झारखंड के ताज़ा ख़बरों के लिए देखते रहिए News18 Bihar/Jharkhand
#news18biharjharkhand #latestnews #BiharJharkhandnews

For all the latest news from Bihar and Jharkhand, keep watching News18 Bihar Jharkhand LIVE TV on YouTube.

About:
News18 Bihar Jharkhand is one of most watched Hindi Regional News channel.

Here you can watch hindi news, breaking news, top news, top news today, breaking news today, hindi news live, live news, politics news, latest news, entertainment news, local news, regional news, district news & more.

भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल Bihar & Jharkhand के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Subscribe to our channel for latest news updates: http://bit.ly/1qCxCUe

Website: https://bit.ly/2DXNi2I

Like Us: https://www.facebook.com/News18Bihar/
https://www.facebook.com/News18Jharkhand/

Follow Us: https://twitter.com/News18Bihar
https://twitter.com/News18Jharkhand

News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube

Видео Bhabhi Ji Maidan Me Hain : कोचिंग की जंग में छात्रों का भविष्य दांव पर ? | Khan Sir Vs Raushan Anand канала News18 Bihar Jharkhand
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять