Загрузка...

KGF की असली कहानी! सोने की चिड़िया भारत आज Gold Import पर क्यों निर्भर है?

एक समय था जब भारत को “सोने की चिड़िया” कहा जाता था. दुनिया भर के व्यापारी भारत आते थे और यहां के मसाले, कपड़े, रेशम और हीरे खरीदने के बदले सोना-चांदी देकर जाते थे. धीरे-धीरे भारत दुनिया के सबसे अमीर देशों में गिना जाने लगा. लेकिन आज हालत ये है कि भारत अपनी जरूरत का 90% से ज्यादा सोना विदेशों से खरीदता है.
हाल ही में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने लोगों से गैर-जरूरी gold खरीदने से बचने की अपील की. वजह साफ है. जब भारत ज्यादा सोना खरीदता है… तो उसके बदले देश से डॉलर बाहर जाते हैं. इससे Forex Reserve, Current Account Deficit और रुपये की मजबूती पर असर पड़ता है.
लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि जिस देश के पास कभी इतनी दौलत थी… वो आज gold import पर निर्भर कैसे हो गया? इसका जवाब छिपा है Kolar Gold Fields यानी KGF की कहानी में.
साल 1871 में ब्रिटिश सैनिक Michael Lavelle को कर्नाटक में सोना मिलने की जानकारी मिली. इसके बाद ब्रिटिश कंपनी John Taylor & Sons ने यहां mining शुरू की और KGF दुनिया की सबसे मशहूर gold mines में शामिल हो गया. यहां इतनी modern सुविधाएं थीं कि लोग इसे “Little England” कहने लगे. बिजली, क्लब, अस्पताल और स्कूल जैसी सुविधाएं उस दौर में यहां मौजूद थीं.
लेकिन KGF की चमक के पीछे हजारों मजदूरों की कठिन जिंदगी छिपी थी. Champion Reef Mine दुनिया की सबसे गहरी gold mines में शामिल थी. मजदूर कई किलोमीटर नीचे जाकर खतरनाक परिस्थितियों में काम करते थे.
धीरे-धीरे mining महंगी होती गई. पहले जहां 1 टन मिट्टी से 40 ग्राम सोना निकलता था… वहीं बाद में सिर्फ 3 ग्राम सोना निकलने लगा. खर्च बढ़ता गया और आखिरकार 2001 में KGF बंद हो गया.
आज भी experts मानते हैं कि KGF के आसपास gold मौजूद हो सकता है. नई technology भविष्य में इसे दोबारा जिंदा कर सकती है. KGF सिर्फ एक mine नहीं थी… बल्कि भारत की उस खोई हुई दौलत की निशानी थी… जिसने कभी पूरी दुनिया को आकर्षित किया था.

Kolar Gold Fields, popularly known as KGF, was once one of the world’s most famous gold mining regions and played a major role in India’s identity as the “Golden Bird.” Today, India imports over 90% of its gold requirements, creating pressure on forex reserves, the rupee, and the current account deficit. Prime Minister Narendra Modi recently urged citizens to avoid unnecessary gold purchases, highlighting India’s dependence on gold imports.
The real story of KGF dates back to the British era when companies like John Taylor & Sons developed advanced mining operations in Karnataka. KGF became so modern for its time that it earned the nickname “Little England.” However, the mines eventually became unprofitable due to declining gold output and rising operational costs.
This story explains how India shifted from being a global center of wealth and gold accumulation to becoming one of the world’s largest gold importers. It also explores whether modern technology can revive KGF in the future.
About Zee Business:

Zee Business is India's Number 1 Hindi business news channel. It's your channel for profit and wealth. Watch Live coverage of Indian markets - Sensex & Nifty, also for expert insights and advise from our team of experts.

--------------------------------------------------------------
Subscribe Zee Business: https://bit.ly/3L6GG0C

Business की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट फॉलो करें ZEE Business का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3RvzK1N

You Can Also Visit Our Website at:

Zee Business: https://www.zeebiz.com/
Zee News: https://zeenews.india.com/
DNA India:-https://www.dnaindia.com/
WION: https://www.wionews.com/

Follow Us On:

Facebook: https://goo.gl/OMJgrn
Twitter: https://goo.gl/OjOzpB
Download Zee News App : https://bit.ly/ZeeNewsApps

Видео KGF की असली कहानी! सोने की चिड़िया भारत आज Gold Import पर क्यों निर्भर है? канала Zee Business
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять