Загрузка...

SGPGI Lucknow: 1% Brain Dead के अंगदान से मिल सकता है 400 मरीजों को नया जीवन | Organ Donation

उत्तर प्रदेश में हर साल सड़क हादसों में करीब 24 हजार लोगों की जान जाती है। अगर इनमें से मात्र 1% ब्रेन डेड (Brain Dead) मरीजों का सफल अंगदान (Organ Donation) हो सके, तो 400 गुर्दा (Kidney) और 240 लिवर (Liver) रोगियों समेत सैकड़ों लोगों को नया जीवन मिल सकता है।

SGPGI Lucknow के नेफ्रोलॉजी विभाग के 39वें स्थापना दिवस पर विभागाध्यक्ष डॉ. नारायण प्रसाद ने यह अहम आंकड़े साझा किए। इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डिप्टी सीएम Brajesh Pathak ने Organ Transplant को बढ़ावा देने के लिए बड़े ऐलान किए।

अब KGMU ट्रॉमा सेंटर सड़क हादसों में होने वाले ब्रेन डेड मरीजों की सूचना सीधे PGI को देगा, ताकि समय रहते परिजनों से संपर्क कर अंगदान की सहमति ली जा सके। इसके अलावा, मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए वन विभाग का गेस्ट हाउस SGPGI को सौंपने का भी आश्वासन दिया गया।

समारोह में अंगदान कर दूसरों को जीवन देने वाले ब्रेन डेड मरीजों के परिजनों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।

Видео SGPGI Lucknow: 1% Brain Dead के अंगदान से मिल सकता है 400 मरीजों को नया जीवन | Organ Donation канала The Coverage
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять