Загрузка...

चुनाव हारे तो काट दिया पानी! गुजरात के वलसाड में 35 परिवारों पर संकट

गुजरात के वलसाड से आई ये तस्वीरें सिर्फ भीषण गर्मी की नहीं, बल्कि राजनीति के उस क्रूर चेहरे की हैं जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। प्यास बुझाने के लिए 45 फीट गहरे सूखे कुएं में उतरते मासूम बच्चे और महिलाएं क्या किसी बड़े सियासी बदले का शिकार हुए हैं? वलसाड के गढ़वी गांव में हालात बेहद दर्दनाक हो चुके हैं जहां एक तरफ कुदरत का कहर है और दूसरी तरफ सिस्टम की बेरुखी। आरोप है कि पंचायत चुनाव में बीजेपी की हार से बौखलाए एक कार्यकर्ता ने करीब 35 आदिवासी परिवारों का सरकारी बोरवेल से पानी बंद करवा दिया है। इसके बाद से करीब 200 लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं और तपती धूप में कई किलोमीटर दूर जाने को मजबूर हैं। पानी जैसी बुनियादी जरूरत को चुनावी बदले का हथियार बनाना इंसानियत पर सबसे बड़ा कलंक है। क्या लोकतंत्र में अपनी मर्जी से वोट देने की सजा इतनी भयानक होनी चाहिए कि लोगों से उनका पानी ही छीन लिया जाए ?
वीडियो में देखें:
• गुजरात के वलसाड में भीषण गर्मी और सूखे के बीच पानी पर शुरू हुई गंदी राजनीति।
• प्यास बुझाने के लिए 45 फीट गहरे खतरनाक और सूखे कुएं में उतरने को मजबूर हुए ग्रामीण।
• पंचायत चुनाव में हार के बाद बीजेपी कार्यकर्ता पर 35 आदिवासी परिवारों का पानी रोकने का गंभीर आरोप।
• सरकारी फंड से बने ग्राम पंचायत के बोरवेल पर कब्जा कर 200 लोगों को पानी देने से किया मना।
• चिलचिलाती धूप में सिर पर मटके रखकर कई किलोमीटर दूर पहाड़ी रास्तों से पानी लाने को मजबूर महिलाएं।
• विकास के दावों के बीच पानी को सियासी हथियार बनाने पर प्रशासन और सिस्टम के सामने खड़े हुए बड़े सवाल।
• चुनाव हारे तो काट दिया पानी! गुजरात के वलसाड में 35 परिवारों पर संकट
• गुजरात के वलसाड में पानी पर गंदी राजनीति, चुनाव में हार का बदला जनता से लिया ?
• प्यास बुझाने के लिए 45 फीट गहरे कुएं में उतरे लोग, वलसाड की ये तस्वीरें झकझोर देंगी

Hashtags:
#nationalnewsnow #hindinews #gujarat #valsad #watercrisis #politics #valsadnews #groundreport #viralvideo #humanity

Edited By: Abheesh
----------------------------------------------
About the Channel:
National News Now एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो सटीक, समय पर और निष्पक्ष जानकारी देने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य है खबरों को साफ, सरल और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना, ताकि हर दर्शक तक सही जानकारी आसानी से पहुंच सके।

Follow us on:
Website : https://nationalnewsnow.in
Twitter : https://x.com/NationalNNow
https://www.facebook.com/nationalnewsnowup
https://www.instagram.com/nationalnewsnowup

Видео चुनाव हारे तो काट दिया पानी! गुजरात के वलसाड में 35 परिवारों पर संकट канала National News Now
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять