Загрузка...

Gurinder Veer ने 10.09 सेकंड में निकाली 100m Race ! #gurvinder #racer

Gurinder Veer ने 10.09 सेकंड में निकाली 100m Race ! #gurvinder #racer

भारत के ट्रैक पर एक नया इतिहास लिखा गया है। पंजाब के धावक Gurindervir Singh ने 100 मीटर रेस सिर्फ 10.09 सेकेंड में पूरी कर देश के सबसे तेज धावक बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रांची में हुए फेडरेशन कप में गुरिंदरवीर ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे देखकर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है।

सबसे खास बात ये रही कि गुरिंदरवीर भारत के पहले ऐसे धावक बन गए हैं जिन्होंने 100 मीटर रेस 10.10 सेकेंड से कम समय में पूरी की। इससे पहले यह रिकॉर्ड अनिमेष कुजूर के नाम था, लेकिन गुरिंदरवीर ने फाइनल में शानदार वापसी करते हुए नया इतिहास रच दिया।

गुरिंदरवीर ने अपनी सफलता के बाद बड़ा खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि कई लोग और कोच उनसे कहते थे कि भारतीयों के पास 100 मीटर दौड़ने वाले “जींस” नहीं होते, इसलिए वे इस इवेंट में दुनिया से मुकाबला नहीं कर सकते। लेकिन गुरिंदरवीर ने हार नहीं मानी और अब अपने प्रदर्शन से उन सभी सोचों को गलत साबित कर दिया।

रेस जीतने के बाद उनका जश्न भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने कैमरे के सामने अपना बिब दिखाया, जिस पर लिखा था — “Mission not finished yet.” यानी उनका लक्ष्य अभी और बड़ा है। अब देश की उम्मीदें कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में उनसे जुड़ चुकी हैं।

Видео Gurinder Veer ने 10.09 सेकंड में निकाली 100m Race ! #gurvinder #racer канала Kanchan Tv News
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять