Загрузка...

पोली हाउस में वैरायटी तो बस एक बहाना हैं, असली खेल तो आपके मिट्टी ,पानी और Npk संतुलन का हैं#farming

किसी किसान भाई के पॉलीहाउस के ये चित्र हैं, चाहे काली मिट्टी हो या रेतीली, बीमारियां हर तरह की मिट्टी में होती हैं, कभी हमारी लापरवाही से तो कभी पूरी मेहनत और सही मैनेजमेंट के बावजूद भी, यह समस्या आमतौर पर पॉलीहाउस खेती में “विल्ट” के नाम से जानी जाती है, जिसके कई कारण हो सकते हैं जैसे जरूरत से ज्यादा सिंचाई करना, मिट्टी की वाटर होल्डिंग कैपेसिटी ज्यादा होना जिससे जड़ें लंबे समय तक गीली रहती हैं, ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और जड़ें सड़ने लगती हैं, इसके अलावा फंगल अटैक जैसे फ्यूजेरियम, पिथियम या राइजोक्टोनिया लंबे समय तक एक्टिव रहने से भी पौधा अचानक मुरझाने लगता है, मार्केट में हजारों प्रोडक्ट उपलब्ध हैं लेकिन हर प्रोडक्ट उतना असरदार नहीं होता जितना बताया जाता है इसलिए सबसे जरूरी है सही कारण को पहचानना और उसी के अनुसार ट्रीटमेंट करना, सबसे पहले सिंचाई को कंट्रोल करें और मिट्टी में जलभराव बिल्कुल न होने दें, ड्रेनेज सिस्टम सही रखें, जड़ों को मजबूत करने के लिए ह्यूमिक एसिड, सीवीड एक्सट्रेक्ट और ट्राइकोडर्मा जैसे बायोलॉजिकल का उपयोग करें, फंगल कंट्रोल के लिए जरूरत अनुसार कार्बेन्डाजिम, मेटालेक्सिल या कॉपर बेस्ड फंगीसाइड का सही डोज में ड्रेंचिंग करें, साथ ही फसल चक्र और मिट्टी का समय-समय पर सोलराइजेशन करना भी बहुत जरूरी है, याद रखें कि विल्ट का कोई एक जादुई इलाज नहीं है बल्कि सही मैनेजमेंट, सही पहचान और संतुलित पोषण ही इसका असली समाधान है तभी पॉलीहाउस में लगातार अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है।

Видео पोली हाउस में वैरायटी तो बस एक बहाना हैं, असली खेल तो आपके मिट्टी ,पानी और Npk संतुलन का हैं#farming канала Polyhouse farming05
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять