Загрузка...

Mental Well-Being || Motivational Seminar || ABC College Of Education

Mental Well-Being || ABC College Of Education || Motivational Seminar
दिनांक 02 अगस्त 2024 को एबीसी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, नेऊरा, पटना में रोटरी क्लब ऑफ़ चाणक्या के सौजन्य से “मेंटल वेल बीइंग” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता देश के विख्यात मनोचिकित्सक व काउंसलर डॉ. विनय कुमार थे.
संगोष्ठी का शुभारम्भ सभी गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलन के द्वारा की गई. डॉ. विनय कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनकी मानसिक शक्तियों को बेहतर बनाने का सूत्र दिया. इसके साथ ही साथ छात्रों को प्रेरित करते हुए सकरात्मक सोच व दृढ़ इच्छाशक्ति व सामाजिक जुड़ाव को विकसित करने की सलाह दी. वहीं रोटरी क्लब ऑफ़ चाणक्या की अध्यक्षा डॉ. विनीता त्रिवेदी अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्तियों का योगदान आवश्यक है इसलिए मानसिक स्वास्थ्य को लेकर अभियान चलाया जाना चाहिए.
संस्था के सचिव डॉ. आशीष आदर्श ने अपने संबोधन में कहा की मानसिक स्वास्थ्य पर आयोजित इस तरह के सेमिनार छात्रो में इच्छाशक्ति और नई उर्जा का संचार करते है और संस्था अपने छात्रो के हित में सदैव इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे की छात्र अपने व्यकितगत जीवन के साथ व्यावसायिक जीवन में भी बेहतर ढंग से समायोजन स्थापित कर सके.
अतिथियों का स्वागत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार सिंह ने किया तथा अपने संबोधन में कहा कि टीचर ट्रेनिंग कर रहे प्रशिक्षुओं के लिए ऐसे मूल्यवर्धित सेमिनार उनके शिक्षण कौशल में निश्चित रूप से वृद्धि करते हैं। धन्यवाद ज्ञापन रोटरी क्लब ऑफ़ चाणक्या के सचिव अभिषेक अपूर्व तथा कार्यक्रम का संचालन असि. प्रोफेसर डॉ. देबरती धर के द्वारा किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोटरी क्लब ऑफ़ चाणक्या के पदाधिकारी ईशान जैन, अर्चना जैन, डॉ. अशोक कुमार, संजीव बजाज, आभा बजाज, सुनील सर्राफ, अनुपमा कश्यप, राखी शर्मा तथा कॉलेज के सभी फैकल्टी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

अच्छी शिक्षा के लिए अब बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं!
B.Ed., MCA, BCA, BBM और B.Com के लिए बिहार का सर्वश्रेष्ठ संस्थान है एबीसी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नेउरा, पटना। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से स्थाई संबंधन प्राप्त, आरकेड ग्रुप के इस प्रतिष्ठित संस्थान के कोर्स को भारत सरकार द्वारा स्थापित All India Council for Technical Education (AICTE) और National Council for Teacher Education (NCTE) से भी मान्यता प्राप्त है।
बिहार के किसी भी कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले एक बार एबीसी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नेउरा, पटना के बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं अन्य आधुनिक सुविधाओं का खुद जाकर निरीक्षण करें और फर्क देखें।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत लोन और संपूर्ण पटना से कॉलेज जाने-आने के लिए एसी बस की सुविधा भी उपलब्ध है। एडमिशन संबंधी पूछताछ के लिए कॉल करें: 9065410722

Видео Mental Well-Being || Motivational Seminar || ABC College Of Education канала ABC College of Education, Neora, Patna
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять