Загрузка...

मां मनिला धाम(मंदिर ) उत्तराखण्ड, कुमाऊँ #मांमनिलाधाम #मनिलामंदिर #उत्तराखण्ड #उत्तराखंड_पर्यटन

@kamalsinghnegi09
देवदार और चीड़ के घने जंगलों के बीच ऊंची चोटी में स्थित मां मानिला देवी मंदिर लोगों की अटूट आस्था का प्रतीक है। वर्ष 1488 में कत्यूरी राजा ब्रह्मदेव ने इस मंदिर का निर्माण कराया। मंदिर में काले पत्थर से निर्मित दुर्गा माता और भगवान विष्णु की सुंदर मूर्तियां स्थापित हैं। पर्यटन की दृष्टि से भी मंदिर का विशेष महत्व है। मंदिर में मां के दर्शन को दूर-दूर से श्रद्धालुओं के साथ ही काफी संख्या में पर्यटक भी पहुंचते हैं।

मनिला देवी पर आधारित प्राचीन दंतकथा:-

कई साल पहले गांवों में आए दिन चोरी होती थी। मानिला देवी के मंदिर से चोरों के गांव में घुसने की आवाज सुनाई देती थी। माता के इस सूचना तंत्र से चोर परेशान हो गए और वह चोरी की घटनाओं को अंजाम नहीं दे पा रहे थे। नाराज चोरों ने एक दिन रात्रि में मानिला देवी की मूर्ति का दाहिना हाथ काट दिया और इसे अपने साथ ले। मंदिर से पांच किमी दूर जाकर चोर हुक्का पीने के लिए एक स्थान पर रुके और उन्होंने मानिला देवी का कटा हाथ जमीन पर रख दिया। इसके बाद जब वह जाने लगे तो देवी का कटा हाथ उठा नहीं पाए। काफी प्रयासों के बाद वह कटा हाथ वहीं छोड़ कर भाग निकले।

सुबह गांव में इस घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने सामूहिक प्रयास से इस स्थान पर मानिला देवी का एक और मंदिर बना दिया। अब तल्ला, मल्ला मानिला में देवी के मंदिर है।

#मांमनिलाधाम
#मनिलामंदिर
#उत्तराखण्ड
#कुमाऊँ
#धार्मिकस्थल
#उत्तराखंड_पर्यटन
#कुमाऊं_पर्यटन

Видео मां मनिला धाम(मंदिर ) उत्तराखण्ड, कुमाऊँ #मांमनिलाधाम #मनिलामंदिर #उत्तराखण्ड #उत्तराखंड_पर्यटन канала Kamal Singh Negi
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять