- Популярные видео
- Авто
- Видео-блоги
- ДТП, аварии
- Для маленьких
- Еда, напитки
- Животные
- Закон и право
- Знаменитости
- Игры
- Искусство
- Комедии
- Красота, мода
- Кулинария, рецепты
- Люди
- Мото
- Музыка
- Мультфильмы
- Наука, технологии
- Новости
- Образование
- Политика
- Праздники
- Приколы
- Природа
- Происшествия
- Путешествия
- Развлечения
- Ржач
- Семья
- Сериалы
- Спорт
- Стиль жизни
- ТВ передачи
- Танцы
- Технологии
- Товары
- Ужасы
- Фильмы
- Шоу-бизнес
- Юмор
#Araria: अंबेडकर जयंती शोभायात्रा में सैकड़ो लोग हुए शामिल.. #JJSS । Mega Media Bihar

बाबासाहेब अंबेडकर की 134वीं जयंती पर जन जागरण शक्ति संगठन की भव्य रैली
अररिया में सामाजिक न्याय और संविधान बचाओ का संदेश लेकर उतरे सैकड़ों लोग
अररिया, 14 अप्रैल — डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के मौके पर जन जागरण शक्ति संगठन के बैनर तले आज अररिया में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली अररिया कॉलेज से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए एस.डी.ओ. कार्यालय तक पहुँची, जहाँ बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
रैली में शामिल सैकड़ों लोगों ने 'जय भीम', 'आंबेडकर जयंती अमर रहे', और 'जातिवाद धोखा है.. खत्म करो मौका है' जैसे गगनभेदी नारों से शहर का माहौल सामाजिक न्याय के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जन जागरण शक्ति संगठन के सदस्यों ने किया। धरना स्थल पर जनगीतों, नाट्य प्रस्तुतियों और विचार-विमर्श के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों और वर्तमान समय की चुनौतियों पर चर्चा की गई।
इस मौके पर संगठन की ओर से तनमय ने एक वक्तव्य प्रस्तुत किया जिसमें दिल्ली हिंसा मामले में कैद छात्रा गुलफिशा फातिमा समेत सभी राजनीतिक बंदियों की रिहाई की माँग की गई। साथ ही यूएपीए जैसे दमनकारी कानून को खत्म करने की भी पुरज़ोर माँग उठाई गई।
संगठन के वरिष्ठ सदस्य रंजीत पासवान ने कहा, "आज का दिन श्रद्धांजलि से अधिक संकल्प का दिन है — हम बाबा साहेब के अधूरे सपनों को पूरा करने की दिशा में संघर्षरत रहेंगे।"
संगठन की सदस्य सुलोचना कुमारी ने कहा, "बाबासाहेब ने शिक्षा, संगठन और संघर्ष की जो राह दिखाई, आज की युवा पीढ़ी उसी रास्ते पर चलकर अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठा रही है।"
कार्यक्रम में उत्साह से लबरेज़ ज्योति कुमारी ने कहा, "हम नाचेंगे, गाएँगे, और सवाल पूछेंगे – यही है हमारी आज़ादी, यही है आंदोलन की असली परिभाषा।"
इस आयोजन को सफल बनाने में नौशेरवाँ अदिल, नितीश कुमार, पवन, आशीष, गोमती, ज्योति, सुलोचना, बिपेश, संगीता, सत्यभामा, प्रतिमा, खुशबू, जुबैदा और रश्मि जैसे कई समर्पित कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।
कार्यक्रम में कमायनी स्वामी, अधिवक्ता नवाज़ हसन, अधिवक्ता रमीज़ रज़ा, एआईवाईएफ के अभिषेक कुमार, भाकपा (माले) के इंद्रानंद पासवान समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक समाज के सदस्य भी मौजूद रहे।
#Babasaheb #BhimraoAmbedkar
Ambedkar jayanti
#shobhayatra
BR Ambedkar
______________________________________
Report: Hammad Haider
Video cast. Mega Media Bihar
Video Shoot: Hammad Haider
Video edit. Hammad Haider
______________________________________
SUBSCRIBE to our Channel for upcoming videos & stories.
https://youtube.com/@MegaMediaBihar?
Like and Follow our FB Page.
https://www.facebook.com/MegaMediaBihar?mibextid=ZbWKwL
Follow us on Instagram.
https://www.instagram.com/megamediabihar?igsh=MTlxMXc1OGJpdjllbA==
Also Follow on X.
https://x.com/megamediabihar?t=T3Yi6ZCxQXCNbKSjcBCYxA&s=09
Visit our web portal.
https://megamediabihar.blogspot.com/?m=1
Thank You ❤️❤️
Видео #Araria: अंबेडकर जयंती शोभायात्रा में सैकड़ो लोग हुए शामिल.. #JJSS । Mega Media Bihar канала Mega Media Bihar / मेगा मीडिया बिहार

Комментарии отсутствуют
Информация о видео
15 апреля 2025 г. 11:40:38
00:11:05
Другие видео канала