Загрузка...

AAYUSHMAN BHARAT

#aayushman_bharat_yojana #aayushman #aayushmanbhava #pmjay #health #swasthya @iechanumangarh2823 @news18india @MewatiRiders60 #news सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पल्लू में आज दिनांक 30.09.2023 को आयुष्मान भव अभियान के तहत हेल्थ मेला कैंप का आयोजन किया गया। सीएचसी पल्लू के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ जयप्रकाश जी ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त अर्द्धशासकीय पत्र की अनुपालना में आयुष्मान भव अभियान के तहत हेल्थ मेला कैंप 23 व 30 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है।
यह अभियान विभिन्न महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए है। इसके तहत आयुष्मान भारत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण, साप्ताहिक हेल्थ मेला, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कल्याण केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर, स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं एवं योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।
आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत राष्ट्रपति की ओर से 13 सितंबर को किया था। जिसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री वर्चुअल रुप से जुड़े थे। आयुष्मान भवः हेल्थ मेला का आयोजन सभी सामुदायिक, प्राथमिक, शहरी स्वास्थ्य केंद्र व सबसेंटर पर किया जा रहा है। जिसके तहत आज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पल्लू में BP, शुगर, मुख का कैंसर, सर्वाइकल कैंसर ब्रेस्ट कैंसर की जांच व लक्षणों की पहचान कर उचित इलाज तथा परामर्श दिया गया साथ ही टीबी , COPD अस्थमा, कुष्ठ रोग की पहचान ,परामर्श तथा इलाज दिया गया।
सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पल्लू रोहिताश जी के द्वारा बताया गया कि इस मेले में अधिक से अधिक लाभार्थी भाग लेवे प्रत्येक 30+ उम्र के व्यक्ति को अपनी BP, शूगर, केंसर जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग करवाकर अपना आभा कार्ड बनवावे । साथ ही PMJAY बीमा कार्ड भी बनवावे । आज मेले में गर्भवती व छोटे बच्चों का टीकाकरण भी किया गया ।

Видео AAYUSHMAN BHARAT канала Swasthya Anganwadi News
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять