Загрузка...

गांवों में हाई-स्पीड इंटरनेट की सौगात, BSNL ने लॉन्च किया Rural Entry Plan 259

गांवों में हाई-स्पीड इंटरनेट की सौगात, BSNL ने लॉन्च किया Rural Entry Plan 259

#BSNL #BSNLFTTH #RuralEntryPlan259 #BroadbandPlan #InternetInVillage #DigitalIndia #BharatNet #AgraNews #RuralConnectivity #HighSpeedInternet #FTTH #VillageInternet #DigitalVillage #OnlineEducation #Telemedicine #EGovernance #Agra #UPNews #BSNLBroadband #TrendingNews
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्रामीण भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धामीण ग्राहकों के लिए विशेष FTTH ब्रॉडबैंड प्रमोशनल योजना "RURAL ENTRY PLAN 259/ प्रारंभ की है। यह योजना सभी दूरसंचार परिमंडलों (अंडमान एवं निकोबार को छोड़कर) में 90 दिनों की सीमित अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी।

योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों को मात्र ₹259 प्रति माह (जीएसटी अतिरिक्त) में 25 Mbps तक की स्पीड तथा 700 GB डेटा उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके बाद 2 Mbps की स्पीड मिलेगी। ग्राहकों को मासिक, अर्धवार्षिक (₹1449) तथा वार्षिक (₹2849) सदस्यता विकल्प उपलब्ध होंगे। योजना के साथ प्रसार भारती का WAVES OIT प्रीमियम पैक भी निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसी भी नेटवर्क पर असीमित लोकल एवं एसटीडी कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण परिवारों, विद्यार्थियों, किसानों, छोटे व्यापारियों तथा स्वरोजगार से जुड़े लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। साथ ही, भारतनेट उद्यमियों (BNU) को नए ग्राहक जोड़ने एवं आय बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।

आगरा जनपद में भारतनेट नेटवर्क के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य भी तेजी से प्रगति पर है। जनपद के सभी 15 विकास खंडों की 639 ग्राम पंचायतें पहले से भारतनेट नेटवर्क से जुड़ी हुई हैं तथा एबीपी (Amended Bharat Net Programme) के अंतर्गत 56 अतिरिक्त ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। परियोजना पूर्ण होने पर कुल 695 ग्राम पंचायतें भारतनेट नेटवर्क के दायरे में आ जाएंगी।

नेटवर्क की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए भारतनेट नेटवर्क को Linear Topology से Ring Topology में परिवर्तित किया जा रहा है। वर्तमान में 8 विकास खंडों में कार्य प्रगति पर है तथा 64 ग्राम पंचायतों में रिंग टोपोलॉजी का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इससे फाइबर कट अथवा नेटवर्क बाधा की स्थिति में भी सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित रह सकेंगी।

इसके अतिरिक्त BSNL द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल एवं ब्रॉडबैंड सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने हेतु नई बैटरियों एवं पावर प्लांटों की स्थापना की जा रही है, जिससे विद्युत व्यवधान की स्थिति में भी सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

बीएसएनएल डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों तक विश्वसनीय, सुरक्षित एवं उच्च गति की डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। "RURAL ENTRY PLAN- ₹259/- एवं भारतनेट एबीपी परियोजना ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण, ऑनलाइन शिक्षा, ई-गवर्नेस, टेलीमेडिसिन एवं डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेंगी।

Видео गांवों में हाई-स्पीड इंटरनेट की सौगात, BSNL ने लॉन्च किया Rural Entry Plan 259 канала publicvoice24x7
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять