Загрузка...

CG News - Millet Mission - अब हफ्ते में 4 दिन मध्यान्ह भोजन में मिलेंगे मिलेट्स से बने व्यंजन

--------------------
©CGRajya
www.YouTube.com/@CGRajya
--------------------
CG News - Millet Mission - अब हफ्ते में 4 दिन मध्यान्ह भोजन में मिलेंगे मिलेट्स से बने व्यंजन
--------------------
अब हफ्ते में 4 दिन मध्यान्ह भोजन में मिलेंगे मिलेट्स से बने व्यंजन

मिलेट्स यानी, कोदो-कुटकी और रागी वगैरह से बने खाद्य पदार्थ अब स्कूलों में दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन का हिस्सा होंगे। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ ने केंद्र सरकार को मध्यान्ह भोजन में मिलेट्स शामिल करने का प्रस्ताव भेजा था, ताकि बच्चों की सेहत और अच्छी रहे। केंद्र ने इस प्रस्ताव को मंजूर कर दिया है। अब प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में हफ्ते में 4 चार दिन सोया-चिक्की के स्थान पर स्कूली बच्चों को मिलेट्स से निर्मित व्यंजन या खाद्य पदार्थ बांटे जाएंगे।

मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर लोक शिक्षण संचालनालय ने मध्यान्ह भोजन में मिलेट्स को शामिल करने का प्रस्ताव पहले भेजा, फिर आंशिक संशोधन के साथ एक और प्रस्ताव भेजा था। संशोधन यही किया गया था कि सोया चिक्की के स्थान पर मिलेट्स से बनी खाद्य सामग्री बांटी जाए। इसे केंद्र सरकार में पीएम पोषण योजना के डायरेक्टर ने मंजूरी दी।

पीएम पोषण शक्ति योजना में केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़. को 7 जिलों में बच्चों के पूरक पोषण आहार के लिए वार्षिक तौर पर 29.95 करोड़ रुपए दिए है। इसमें 55 दिनों के लिए सोया चिक्की देना था। केंद्र ने इसके लिए 17.87 करोड़ रुपए दिए। इसमें राज्य की ओर से 11.98 करोड़ रुपए मिलाए जाने हैं।

राज्य में मिलेट्स की एमएसपी MSP पर खरीदी
राज्य में मिलेट्स की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। सरकार द्वारा मिलेट्स उत्पादक किसानों को भरपूर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मिलेट मिशन के तहत राज्य के मिलेट्स उत्पादक किसानों को 9 हजार रुपए की इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। बता दें कि 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है।

[ Chhattisgarh, CG, CGPSC, PCS, VYAPAM, Economy, Economics, Education, Course, Information, Youth, Employment, General Knowledge ]
--------------------
Informational / Educational content. Please verify the details from the concerned office / department.
--------------------
Any images are for representation purpose only.
--------------------
©CGRajya
www.YouTube.com/@CGRajya
--------------------

Видео CG News - Millet Mission - अब हफ्ते में 4 दिन मध्यान्ह भोजन में मिलेंगे मिलेट्स से बने व्यंजन канала CGRajya
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять