Загрузка...

RRB Recruitment : स्नातक स्तरीय परीक्षा से 5810 पदों पर भर्ती|#shorts #topnews #rrbrecruitment #news

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है।
#latestvacancyupdate
#currentaffairs
#latestjobs
#jobsupdate
#jobnews
भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5810 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा 16 से 27 मार्च 2026 के बीच होगी।

जानकारी के अनुसार परीक्षा में अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा, जिसमें कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रश्न सामान्य जागरूकता, गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति से संबंधित होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे
आरआरबी के अनुसार परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। यानी सिटी इंटिमेशन लिंक छह मार्च 2026 तक एक्टिव हो सकता है। ई-कॉल लेटर या एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले यानी 12 मार्च तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। यह भर्ती अभियान भारतीय रेल के विभिन्न जोनों में स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, वाणिज्यिक अपरेंटिस, ट्रैफिक अपरेंटिस, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट समेत अन्य स्नातक स्तरीय पदों के लिए हो रही है। चयन प्रक्रिया में परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन और कौशल परीक्षण भी शामिल होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और अफवाह या भ्रामक सूचना से बचें।
.
.
.
.
.
.
join channel
https://youtube.com/@educacao2016?si=5twc611Odf3X_KJE

Видео RRB Recruitment : स्नातक स्तरीय परीक्षा से 5810 पदों पर भर्ती|#shorts #topnews #rrbrecruitment #news канала Educacao
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять