Загрузка...

नोट, दान पेटियां, कर्मचारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या पहुंची SIT

नोट, दान पेटियां, कर्मचारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या पहुंची SIT
लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी किरण एस. और विशेष सचिव वित्त नील रतन की तीन सदस्यीय एसआईटी सोमवार दोपहर 12 बजे अयोध्या पहुंची. इस टीम ने राम मंदिर ट्रस्ट की सिफारिश पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित होने के बाद मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों की जांच शुरू की. अधिकारियों ने दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक मंदिर परिसर और ट्रस्ट के कार्यालय में डेरा डाला. उन्होंने दान पेटियां खोलने की प्रक्रिया, कर्मचारियों की आवाजाही और बैंक में रकम जमा करने के बही-खातों का बारीकी से निरीक्षण किया.

रतलब है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी (SIT) की जांच का आज दूसरा दिन है. सोमवार को लगातार 8 घंटे की पड़ताल के बाद आज टीम दोबारा राम मंदिर ट्रस्ट जाकर जांच करेगी. पहले दिन एसआईटी ने चढ़ावा इकट्ठा होने से लेकर बैंक में जमा होने तक की पूरी प्रक्रिया और पिछले 1 साल के स्टाफ का ब्यौरा जुटाया था.

एसआईटी की टीम तीन अलग-अलग गाड़ियों से वीवीआईपी गेट के रास्ते मंदिर के अंदर दाखिल हुई. जांच टीम के पहुंचने से पहले ही एसबीआई के अधिकारियों की टीम ट्रस्ट के दफ्तर पहुंच चुकी थी. टीम ने सबसे पहले रामलला के दर्शन किए और फिर उन 40 दान पेटियों का मुआयना किया, जिनमें श्रद्धालु अपना चढ़ावा डालते हैं. अधिकारियों ने यह समझने की कोशिश की कि क्या दान पेटियों से सीधे नकदी निकालना संभव है, हालांकि इसकी संभावना काफी कम नजर आई.

#RamMandir #Ayodhya #Ram Janmabhoomi #SITInvestigation #RamLalla #Ayodhya #ATCard #AajTakSocil #AajTakRK

[Ram Temple donation case, Ayodhya news, Ram Mandir donation theft, SIT investigation, Ayodhya Ram Mandir, Ram Janmabhoomi Trust

Видео नोट, दान पेटियां, कर्मचारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या पहुंची SIT канала Desh Duniya 787
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять