Загрузка...

Jharkhand News: झारखंड की बड़ी खबरें| CM Hemant Soren | Rajyasabha Chunav 2026 | JMM vs BJP |Top News

Jharkhand News: झारखंड की बड़ी खबरें| CM Hemant Soren | Rajyasabha Chunav 2026 | JMM vs BJP | Top News | Ranchi News | Crime News | Jharkhand News | Latest News | Chaibasa News |

#jharkhandnews #hemantsoren #jharkhandpolitics #weatheralert #latestnews #crimenews #jmm #rajyasabhaelection #jmmvsbjp #breakingnews #latestnews #topnews

खबर गुमला से है...जहां पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत का लाधुडेरा गांव में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की तस्वीर एक बार फिर सामने आई है... गांव निवासी पैरू खड़िया की गर्भवती पत्नी सुषमा देवी को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर ग्रामीणों ने करीब चार किमी तक बहंगी में ढोकर पंचायत मुख्यालय तक पहुंचाया... वहां से वाहन की व्यवस्था कर उन्हें पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया... ग्रामीणों ने बताया कि लाधुडेरा गांव आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है... सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस और अन्य वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते हैं... ऐसे में मरीजों को दुर्गम और पथरीले रास्तों से बहंगी के सहारे बाहर लाना पड़ता है..

खबर राजधानी राँची से है...जहां देर रात एक साथ तीन गाड़ियों में अचानक आग लग गई ...कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी रांची स्कूल मैदान में खड़ी तीन गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं, जिससे तीनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गई... आग की लपटें और धुआं उठता देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई... सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची...और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया...हालांकि तब तक तीनों गाड़ियां पूरी तरह जल चुकी थीं...हादसा या साजिश पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है...
खबर धनबाद से है...जहां तोपचांची थाना क्षेत्र में गोलीकांड मामले में नया मोड़ सामने आया है...शुरूआती जांच में मामला सड़क अपराध या छिनतई से अधिक कोयला खनन क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा लग रहा है..घायल युवक और उसके साथी के बयानों में अंतर है... पुलिस अब मामले की तह तक पहुंचने के लिए दुग्दा क्षेत्र में जांच करने की तैयारी में है...बता दें- तड़के सुबह तोपचांची थाना क्षेत्र में एक युवक के गोली लगने से घायल हो गया... पूछताछ के दौरान घायल ने दावा किया कि वह अपने दोस्त के साथ बाइक से देवघर जा रहा था, तभी तोपचांची बाजार के पास बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर उसकी बाइक लूट ली...

गिरिडीह से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.... जहां तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव में एक शादीशुदा शख्स शादी करके दूसरी पत्नी को घर ले आया.... पिंटू कुमार के चार बच्चे हैं बावजूद इसके दूसरी शादी करके नई पत्नी को घर ले आया.... इस बात से गुस्साए पहली पत्नी के मायके वालों ने जमकर हंगामा किया.... मायके वाले जब पिंटू के घर आए तो पिंटू घर नहीं मिला... जिसके बाद उन्होंने उसकी माँ को बिजली के खंभे से बांध दिया.... घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिंटू की माँ को मुक्त कराया... और आरोपी पति व उसकी दूसरी पत्नी को हिरासत में ले लिया....

रांची के JSCA स्टेडियम में 10 जून से झारखंड T20 लीग का आगाज होने जा रहा है...23 जून तक चलने वाले इस T20 को लेकर खिलाड़ियों की बोली लग चुकी है...सबसे ज्यादा बोली रॉबिन मिंज पर 15.25 लाख रुपए लगी है...बल्लेबाज विराट सिंह पर 13 लाख, गेंदबाज सुशांत मिश्रा 11 लाख की बोली लगी है...वही ईशान किशन को 6 लाख 25 हजार में खरीदा गया है...JSCA के सचिव सौरव तिवारी से बात खास बातचीत की संवाददाता संजय सिन्हा ने...
गुमला के भरनो प्रखंड के अमलिया गांव में रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया..... अमलिया वन समिति के पूर्व अध्यक्ष के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.... जंगली हाथी घर में रखे अनाज को चट कर गया.... और सामान को भी भारी नुकसान पहुंचाया.... खेतों में खड़ी टमाटर की फसल को भी रौद दिया.... हालांकि घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था.... जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गयी.....

बिहार और झारखंड के ताज़ा ख़बरों के लिए देखते रहिए News18 Bihar/Jharkhand
#news18biharjharkhand #latestnews #BiharJharkhandnews

For all the latest news from Bihar and Jharkhand, keep watching News18 Bihar Jharkhand LIVE TV on YouTube.

About:
News18 Bihar Jharkhand is one of most watched Hindi Regional News channel.

Here you can watch hindi news, breaking news, top news, top news today, breaking news today, hindi news live, live news, politics news, latest news, entertainment news, local news, regional news, district news & more.

भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल Bihar & Jharkhand के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Subscribe to our channel for latest news updates: http://bit.ly/1qCxCUe

Website: https://bit.ly/2DXNi2I

Like Us: https://www.facebook.com/News18Bihar/
https://www.facebook.com/News18Jharkhand/

Follow Us: https://twitter.com/News18Bihar
https://twitter.com/News18Jharkhand

News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube

Видео Jharkhand News: झारखंड की बड़ी खबरें| CM Hemant Soren | Rajyasabha Chunav 2026 | JMM vs BJP |Top News канала News18 Bihar Jharkhand
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять