Загрузка...

सावधान! क्या आप भी ट्रेन में मजे से खाते हैं समोसे? ये वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

सावधान! क्या आप भी ट्रेन में मजे से खाते हैं समोसे? ये वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं, कभी खाने का तो कभी रेलवे के सफ़र का। लेकिन इस समय एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर रेल यात्रियों के होश उड़ गए हैं। ट्रेन में सफ़र के दौरान खान-पान की शुद्धता और साफ-सफाई पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए एक वेंडर का बेहद चौकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक रेलवे वेंडर यात्रियों को परोसने के लिए रखे गए समोसे की ट्रे पर बेहद आराम से अपना पैर रखे हुए है। रमेश तिवारी नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने इस पूरे वाकये का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर रमेश तिवारी द्वारा ‘X’ पर साझा किए गए इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब रेलवे के खान-पान प्रबंधन और वेंडर्स की मनमानी पर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं। ट्रेन यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले इस वेंडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

#RailwayViralVideo #TrainFood #SamosaViralVideo #IndianRailways #RailwayVendor #FoodSafety #ViralNews #TrainJourney #SocialMediaViral #RailwayNews #PassengerSafety #TrendingNews #HindiNews #XViral #FoodHygiene

Видео सावधान! क्या आप भी ट्रेन में मजे से खाते हैं समोसे? ये वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश канала H3NEWSCG
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять