Загрузка...

Amethi UP:सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने यूजीसी एक्ट का किया विरोध #news

अखिल भारतीय ब्राह्मण परिवार और सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने यूजीसी एक्ट का किया विरोध। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कानून वापस लेने की मांग। अमेठी - अखिल भारतीय ब्राह्मण परिवार और सवर्ण आर्मी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) रेगुलेशन 2026 का जोरदार विरोध किया। संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा और इस कानून को वापस लेने की मांग की।ज्ञापन में कहा गया है कि यूजीसी रेगुलेशन 2026 धर्म, जाति और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ रहा है।संगठनों का मानना है कि यह बिल अत्यंत ही भेदभावपूर्ण है और इससे समाज में नकारात्मक मानसिकता तथा राजनीतिक दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं। संगठनों ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) अधिनियम में वर्ष 2012 के बाद 2026 में संशोधन करके यह अग्रगामी बिल लाया गया है। इसे तत्काल वापस लेने की अपील की है। और साथ ही साथ चेतावनी दी है कि इस विनयम को वापस नहीं लिया गया तो और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण परिवार सेवा संस्थान के अमेठी जिलाध्यक्ष और सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित यह ज्ञापन सौंपा। अमेठी से जिला ब्यूरो चीफ रवि प्रकाश द्विवेदी की खास रिपोर्ट।

Видео Amethi UP:सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने यूजीसी एक्ट का किया विरोध #news канала DLSsamachar
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять