Загрузка...

IIMT विश्वविद्यालय में न्यूरो डिजेनेरेटिव डिसऑर्डर पर अंतराष्ट्रीय सेमिनार | #newslive | 06 May 26

आईआईएमटी विश्वविद्यालय में न्यूरो डिजेनेरेटिव डिसऑर्डर पर अंतराष्ट्रीय सेमिनार, अनिद्रा से लेकर पार्किंसन जैसी बीमारियों पर मंथन

आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित दो दिवसीय न्यूरो डिजेनेरेटिव डिसऑर्डर पर अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में अनिद्रा और पार्किंसन जैसी गंभीर समस्याओं पर विशेषज्ञों ने विचार रखे और इसके समाधान के उपाए बताए. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के चरक फार्मेसी कॉलेज की डॉ वैशाली पाटिल ने बताया कि अनिद्रा से लेकर पार्किंसन जैसी बेहद गंभीर बीमारियां अनुवांशिक नहीं होती बल्कि खराब लाइफ स्टाइल, देर रात तक मोबाइल चलाने और देर रात को जिम में व्यायाम करने से इन बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऑल इंडिया आयुर्वेदिक कॉलेज दिल्ली के डॉ हितेश कौशिक ने बताया कि डिजेनेरेटिव डिस ऑर्डर को बिना किसी दवा के सिर्फ लाइफ स्टाइल में बदलाओ से ठीक किया जा सकता है। कनाडा के अल्बर्टा स्थित रेड डीयर में फ़िसियोट्रेपिस्ट डॉ डॉर्विन ने समस्या की जड़ को तलाशने और उसका समाधान करने की सलाह दी। कांफ्रेंस में आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के अलाइड हेल्थ साइंस विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर ख्याली मंडल, बनारस हिंदु विश्वविद्यालय के डॉ प्रभास नाथ त्रिपाठी ने भी नवोन्नयन प्रबंधन पर चर्चा की। आयुर्वेदा विभाग की डॉ प्रज्ञा शर्मा ने भी चर्चा में सारगर्भित वक्तव्य दिया । कांफ्रेंस के समापन के अवसर पर फार्मेसी संकाय अध्यक्ष डॉ मिलन्द शरद पाण्डेय, अलाइड हेल्थ साइंस के डीन डॉ. मुकेश कुमार और प्रिंसिपल आयुर्वेदिक कॉलेज डॉ सुजीत दलाही ने आधुनिक चिकित्सा, फिजियोथेरेपी और आयुर्वेद के छात्रों को इस ओर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। कांफ्रेंस में ऑनलाइन और ऑफलाइन के तौर पर साढ़े तीन हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

जनगणना के लिए कल से खुद भर सकेंगे जानकारी, 22 मई से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
करीब 15 साल बाद हो रही जनगणना में नागरिक अपनी जानकारी कल से 21 मई तक घर बैठे आनलाइन भर सकते हैं। इसके बाद 22 मई से प्रगणकों की टीम घर-घर दस्तक देगी। इस दौरान 22 मई से 20 जून तक मकानों की लिस्टिंग होगी और घर में उपलब्ध सुविधाओं बिजली, पानी, वाहन आदि से संबंधित 33 सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद जनगणना का दूसरा चरण अगले वर्ष फरवरी में शुरू होगा जब नागरिकों की गिनती होगी। खास बात ये है कि इस बार पहली बार जातिगत जनगणना भी की जाएगी। वहीं, se.census.gov.in पर जाकर खुद रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर और परिवार के मुखिया का नाम दर्ज करना होगा जिसके बाद ओटीपी वेरिफिकेशन होगा और फिर मांगी गई जानकारियां भरनी होंगी। इसके बाद फॉर्म सबमिट होते ही 11 अंकों की एक SE-ID मिलेगी जिसे प्रगणक के घर आने पर बताना होगा।
गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए यूपीडा ने जारी कीं टोल दरें, आगामी 14-15 मई से शुरू हो सकती है टोल वसूली
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे पर बदायूं से मेरठ तक के लिए टोल दरें जारी कर दी हैं। इसके साथ ही माना जा रहा है कि 14 या 15 मई की मध्यरात्रि से गंगा एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल वसूली शुरू हो सकती है। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे पर 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से वाहन चल सकेंगे। यूपी के इस सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली एंट्री प्वाइंट पर नहीं, बल्कि एग्जिट प्वाइंट पर होगी। इसके अलावा 24 घंटे के भीतर वापसी यात्रा पर नियमानुसार रियायत दी जाएगी मिलेगी और स्थानीय निवासियों व नियमित यात्रियों के लिए रियायती दरों पर मासिक पास की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा, 24 घंटे में चार लोगों की गई जान, टीएमसी आफिस पर चला बुलडोजर
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं। कोलकाता के न्यू मार्केट में बीती रात भीड़ ने टीएमसी ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया गया और आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया। राज्य में बीते 24 घंटे में अलग-अलग जगहों पर 4 लोगों की हत्या कर दी गई। भाजपा ने उत्तर 24 परगना के न्यू टाउन और हावड़ा के उदय नारायणपुर में टीएमसी पर दो कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप लगाया तो टीएमसी ने कहा कि कोलकाता के बेलेघाटा और बीरभूम के नानूर में उसके दो कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। दूसरी ओर, नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित बामनघेरी इलाके में बीती रात गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर उपद्रवियों ने फायरिंग की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
तमिलनाडु में सरकार गठन की तैयारी में थलापति विजय, कल ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है लेकिन सबसे बड़े दल के रूप में उभरी टीवीके के प्रमुख थलापति विजय ने सरकार गठन की तैयारी तेज कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीवीके ने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात का समय मांगा है और पार्टी प्रमुख विजय 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। एक्टर से नेता बने थलापति विजय की पार्टी को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 108 सीटों पर जीत मिली है और पार्टी बहुमत के आंकड़े से महज 10 सीट दूर है। इसके अलावा सत्तारूढ़ डीएमके ने 59 और एआईएडीएमके ने 47 सीटो पर जीत हासिल की है। इस बीच पांच सीटों पर जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस टीवीके का समर्थन करने के लिए तैयार है तो एआईएडीएमके के अधिकांश विधायक भी थलापति विजय को समर्थन देना चाहते हैं।

Видео IIMT विश्वविद्यालय में न्यूरो डिजेनेरेटिव डिसऑर्डर पर अंतराष्ट्रीय सेमिनार | #newslive | 06 May 26 канала IIMT MediaWorks
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять