Загрузка...

आज भले ही हार गया हूँ मैं... | Best Motivational Poem in Hindi | Deepak कहे

आज भले ही हार गया हूँ मैं... | Best Motivational Poem in Hindi | Deepak कहे

​क्या आप जीवन की चुनौतियों और मुश्किलों से थक चुके हैं? जब हर कोशिश नाकाम लगे और लगे कि सब कुछ खत्म हो गया है, तब आपके भीतर की उस सोई हुई आग को जगाने के लिए यह कविता लिखी गई है।

​यह सिर्फ एक कविता नहीं, बल्कि हर उस योद्धा की आवाज़ है जो हारने के बाद भी दोबारा खड़ा होने का हौसला रखता है।

सुनिए इस दमदार (Spoken Word) मोटिवेशनल वीडियो को और अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करें।

​कविता के बोल (Lyrics):

आज भले ही हार गया हूँ मैं...
पर याद रखना, कल फिर से लड़ने वाला हूँ!
इन संकटों की जंजीरों को... कल मैं ही तोड़ने वाला हूँ!

भ्रम हुए इस जीवन के, जब सहज कुछ पाने चला...
मिली न मुझको तब मंज़िल, हर प्रयास मेरा विफल रहा।
पर आज... मेरे अंतर्मन का सुर जाग उठा है,
क्योंकि मेरे सीने में, आग ज्वलंत है!

वक्त के उस लंबे सफर पर, तन्हा ही मैं चल रहा था...
गिरते-पड़ते राहों में, कछुए की उस कहानी को याद कर रहा था।
निरंतरता का वो सबक, मेरी रूह में आज भी ज़िंदा है...
मेरे बुलंद हौसलों के आगे, ये आसमां भी अब शर्मिंदा है!

हुए कई प्रयास मुझे रोकने के, पर नाकाम ये तूफ़ान हैं!
लाएंगे कहाँ से सामर्थ्य वो? मेरे इरादे तो चट्टान हैं!
मुझ पर होंगे प्रहार जितने, और भी बलवान मैं होऊँगा...
इन परिस्थितियों के आगे... मैं अब कभी न सिर झुकाऊँगा!

सुनामी भी अगर आ जाए मुझे बहा ले जाने को,
तो 'दीपक कहे'... मेरी इच्छाशक्ति पूरी है उस लहर को चीर जाने को!
नियति के इस चक्र को भेदने का, अस्त्र मेरे पास है...
जीत का जूनून है... और लहू में अटूट विश्वास है!

आज हार गया हूँ...
पर कल... मैं ही जीतने वाला हूँ!

शब्द: Deepak More

​अगर इस कविता ने आपके दिल को छुआ है और आपको प्रेरित किया है, तो कृपया वीडियो को Like करें, अपने दोस्तों और परिवार के साथ Share करें, और ऐसी ही प्रेरणादायी रचनाओं के लिए चैनल को Subscribe करना न भूलें।

​#Deepakकहे #MotivationalPoem #HindiMotivation #NeverGiveUp #SpokenWord

​Deepak कहे, motivational poem in hindi, hindi motivation, best hindi kavita, success poem in hindi, never give up status, aaj bhale hi haar gaya hoon main, deepak kahe motivation, hindi spoken word, powerful motivation hindi, inspirational video hindi, zindagi poetry, motivational status 2026, poetry on life struggle, high energy motivation, fail to success journey

Your Queries :

​best motivational poem in hindi
​aaj bhale hi haar gaya hoon main
​deepak kahe motivational video
​never give up poetry in hindi
​hindi spoken word motivation
​powerful hindi kavita on success
​struggle motivation status hindi
​zindagi par kavita
​life changing motivational video

Видео आज भले ही हार गया हूँ मैं... | Best Motivational Poem in Hindi | Deepak कहे канала दीपक कहे । Deepak Kahe
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять