Загрузка...

अनंत अंबानी ने शिरडी में साईबाबा के चरणों में अर्पित की 5 करोड़ की श्रद्धा

#saipravahtvshirdi #saibaba#AnantAmbani
शिरडी |
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा रिलायंस उद्योग समूह के कार्यकारी निदेशक श्री अनंत अंबानी ने शिरडी स्थित श्री साईबाबा मंदिर में धूप आरती के दौरान उपस्थित रहकर श्री साईबाबा की समाधि के दर्शन किए। 🙏

दर्शन के पश्चात श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गोरक्ष गाडीलकर ने श्री अनंत अंबानी का विधिवत सम्मान किया। इस अवसर पर उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री भिमराज दराडे भी उपस्थित थे। 🌼

इस पावन अवसर पर श्री अनंत अंबानी ने श्री साईबाबा संस्थान को पांच करोड़ रुपये की देणगी डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से ससम्मान सुपुर्द की। 💰✨

उनकी यह देणगी साईबाबा के प्रति गहरी श्रद्धा, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक मानी जा रही है। इस प्रेरणादायी कार्य की साईभक्तों और श्रद्धालुओं द्वारा सराहना की जा रही है। 🌸

Видео अनंत अंबानी ने शिरडी में साईबाबा के चरणों में अर्पित की 5 करोड़ की श्रद्धा канала Sai Global TV
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять