Загрузка...

#abhijeetdipke लौटे भारत! दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे थाने के लिए रवाना #cockroachjanataparty #protest

#cockroachjanataparty #breakingnews #abhijeetdipke #delhiairport #jantarmantarprotest #studentpower #news
'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके आज सुबह अमेरिका से भारत लौट आए हैं। वह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर उतरे। इमिग्रेशन और एयरपोर्ट की बाकी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद जैसे ही वह टर्मिनल से बाहर निकले, वहां पहले से मौजूद उनके सैकड़ों समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर के बाहर उनके समर्थकों ने उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी भी की।

हवाई अड्डे से बाहर निकलते समय अभिजीत दीपके के हाथ में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की लिखी एक किताब देखी गई। उन्होंने मीडिया और वहां मौजूद भीड़ को यह किताब दिखाई, जिसे एक बड़े सामाजिक और राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। दीपके ने इस महीने की शुरुआत में ही अपने समर्थकों और देश भर के छात्रों से दिल्ली पहुंचने की अपील की थी। उन्होंने अपने समर्थकों से 6 जून को दिल्ली में होने वाले बड़े विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था।

एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद अभिजीत दीपके किसी अन्य जगह जाने के बजाय सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट (संसद मार्ग) थाना जाने के लिए रवाना हो गए। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' को जंतर-मंतर पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस प्रदर्शन के तहत छात्र और युवा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जंतर-मंतर और पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के आसपास हजारों पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

CJP Founder Abhijeet Dipke Arrives at Delhi Airport; Heads Straight to Parliament Street Police Station

Abhijeet Dipke, the founder of the 'Cockroach Janta Party' (CJP), landed at Delhi's Indira Gandhi International Airport on Saturday morning. Arriving on a British Airways flight from the United States, Dipke was greeted by hundreds of enthusiastic supporters who had gathered outside the terminal. As soon as he stepped out, the airport premises echoed with loud slogans raised by his followers in his support.

Upon exiting the airport terminal, Abhijeet Dipke chose to display a book written by Dr. B.R. Ambedkar to the onlookers and media persons. This gesture is being viewed as a significant symbolic message aimed at his core youth and student base. Earlier this month, Dipke had issued a nationwide digital call, urging students and youth to gather in the national capital for a massive demonstration on June 6.

Immediately after completing his immigration formalities and clearing the airport area, the CJP chief headed straight toward the Parliament Street Police Station. Notably, the Delhi Police has officially granted permission to the Cockroach Janta Party to hold a peaceful protest at Jantar Mantar from 10:00 AM to 5:00 PM. The demonstrators are demanding the immediate resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan. In anticipation of the huge gathering, massive security arrangements with heavy barricading have been deployed across the venue.

Видео #abhijeetdipke लौटे भारत! दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे थाने के लिए रवाना #cockroachjanataparty #protest канала The Federal Desh
Яндекс.Метрика
Все заметки Новая заметка Страницу в заметки
Страницу в закладки Мои закладки
На информационно-развлекательном портале SALDA.WS применяются cookie-файлы. Нажимая кнопку Принять, вы подтверждаете свое согласие на их использование.
О CookiesНапомнить позжеПринять